June 2, 2026

प्रेमी की कायराना करतूत: रात में मिलने बुलाकर प्रेमिका के साथ किया ऐसा कांड, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

lover premi

सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है…जहां प्रेमी ने पहले प्रेमिका को रात में मिलने बुलाया इसके बाद उसे कुएं में धकेल दिया.. इस घटना में उसकी मौत हो गई…


यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र की है बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने कुएं में धकेल दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: एकता कपूर और उनकी मां पर केस दर्ज: वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माने का आरोप

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कलश यात्रा में शामिल होने मृतका अपने रिश्तेदार के साथ ग्राम पंचायत रामनगर के अडरापारा पहुंची थी। जिसके बाद शाम करीब पांच बजे पूजा सिंह के प्रेमी धौरापारा निवासी महेंद्र सिंह ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया।

इसे भी पढ़ें: iPhone 16 Pro Mobile Phone: रीस्टार्ट और फ्रीज हो रहा मोबाइल फोन, अपडेट्स के बावजूद ठीक नहीं हुई समस्या

पूजा सिंह जब अपनी रिश्तेदार उर्मिला के साथ प्रेमी के घर पहुंची तो महेंद्र सिंह ने उससे मारपीट की। इसके बाद पूजा और उर्मिला को बाइक पर बैठाकर उसके घर ले जाकर पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें: CG में फिर बदल रहा मौसम: रायपुर- धमतरी सहित 17 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

रात करीब आठ बजे प्रेमी महेंद्र सिंह फिर से पूजा सिंह के घर पहुंचा। उसे घर से बाहर बुलाकर फिर से मारपीट की। इस दौरान वहां आरोपी के पिता सूबे सिंह और भाई सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: HC का बड़ा फैसला: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला भी गुजारा भत्ता की हकदार

मारपीट के बाद प्रेमी महेंद्र सिंह, उसके पिता और भाई ने मिलकर पूजा को कुएं में धकेल दिया। रात करीब आठ बजे जब पूजा के पिता रामजलिंधर घर लौटे तो उन्हें पूजा की मां मानकुंवर ने रोते हुए घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: दिल दहला देनी वाली घटना: शिव जी को प्रसन्न करने पोते ने दादी के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

मामले की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। शुक्रवार को एएसपी सूरजपुर संतोष महतो के साथ पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने पूजा सिंह के शव को कुएं से निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Shama Sikander Bikini Look: शमा सिकंदर ने बिकिनी पहनकर स्विमिंग पुल में लगाई आग, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही VIDEO और PHOTOS, यहां देखें

एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि युवक और युवती के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। मामले में आरोपी प्रेमी समेत उसके पिता और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका और उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त किया है। मामले की जांच की जा रही है।


You may have missed