April 19, 2026

एकता कपूर और उनकी मां पर केस दर्ज: वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माने का आरोप

IMG-20241020-WA0001

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। यह केस ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ऑल्ट बालाजी’ की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के सीजन 6 से जुड़ा है।


एकता और उनकी मां पर आरोप है कि उन्होंने इस वेब सीरीज में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन्स फिल्माए थे। हालांकि ये विवादित एपिसोड इस एप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Shama Sikander Bikini Look: शमा सिकंदर ने बिकिनी पहनकर स्विमिंग पुल में लगाई आग, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही VIDEO और PHOTOS, यहां देखें

मुंबई के बोरिवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में एक स्थानीय नागरिक ने ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता और उनकी मां शोभा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि सीरीज के एक एपिसोड में POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ सीन दिखाए गए थे।

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस ने Video से पानी में लगाई आग, भीगा बदन देख फैंस भी हो रहे पानी-पानी

इसके साथ ही वेब सीरीज में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया। इसकी वजह से शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठेस भी पहुंची।

इसे भी पढ़ें: हैरान कर देने वाला मामला: महिला ने पड़ोसी पर लगाए अंडरगारमेंट्स चोरी करने के आरोप, 20 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

इस तरह सीरीज में पोक्सो एक्ट के अलावा IT एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का उल्लंघन किया गया है।


You may have missed