CG में फिर बदल रहा मौसम: रायपुर- धमतरी सहित 17 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अगले 3 दिन बारिश की संभावना है। जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।


दरअसल, मध्य बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर 17 जिलों में बिजली गिरने के अलर्ट जारी किया है।
रायपुर, दुर्ग , महासमुंद, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव ,कबीरधाम, बालोद, मोहला-मानपुर, धमतरी, गरियाबंद,कांकेर, कोंडागांव , नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर,सुकमा में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है।

