April 19, 2026

कुम्हार ने YouTube देखकर कर दिया कमाल: मिट्टी से बनाया 24 घंटे जलने वाला दिया

IMG_20241027_225158

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एक कुम्हार ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया है जिसके चर्चे सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रहे है। दरअसल, कुम्हार अशोक चक्रधारी ने ऐसा दीया बनाया है जो 24 घंटे जलता है।


सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने बाद यह दीया इतना लोकप्रिय हुआ कि अब देश भर से ऑर्डर मिलने लगे हैं। अशोक का कहना है कि दिवाली में ऑनलाइन ऑर्डर की संख्या इतनी ज्यादा है कि वे समय पर सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं।

पीढ़ियों से मिट्टी शिल्पकला का काम

अशोक कहते हैं हम पीढ़ियों से मिट्टी शिल्पकला करते आ रहे हैं। यह काम मैंने पिता से सीखा था। बचपन से यही मेरी कला है और यही रोजगार भी है। मेरी तीन बच्चियां हैं, जो मेरा हाथ भी बंटाती हैं।

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीददारी: मां लक्ष्मी हो जाएगी प्रसन्न, धन की होगी वर्षा

उनमें भी कहीं न कहीं यह कला है। मैं अपनी कला को और निखारते रहने के लिए नए-नए आइडिया सोचता हूं और कुछ ऐसा बनाता रहता हूं जो मेरे आस-पास के लोगों के काम आ सके।

यू-ट्यूब वीडियो देखकर आया डिजाइन का आइडिया

2019 में दिवाली के पहले मैं दीया बनाने के नए डिजाइन के बारे में सोच रहा था तभी मैंने एक यू ट्यूब वीडियो में ऐसा दीया देखा जो देर तक जलता था। उसमें तेल भरने के लिए एक कुंड था, जिससे दीया खाली नहीं होता था और जलता रहता था।

इसे भी पढ़ें: दिवाली के बाद बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत: रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण, पैसों की भी होगी बारिश

अशोक ने कहा कि उन्हें यह बहुत दिलचस्प लगा और उन्होंने खुद यह दीया बनाना शुरू कर दिया। 5-6 बार कोशिश करने के बाद उन्होंने 1 हफ्ते में इसे बना दिया। अशोक ने कहा कि हर बार बेहतर डिजाइन बनाई और उसको जलाकर टेस्ट करता था। इस तरह फाइनल दीया बना, जो कम से कम 24 घंटे तक लगातार जलता रह सकता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अशोक ने पहले साल 100 दीये बेचे। दूसरे साल उन्होंने इसे दुर्गा पूजा में भी बनाया और 200 रुपए में 1 दीया बेचा। अशोक ने इस दीये का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो गया। इसके बाद से उन्हें लगातार ऑर्डर मिलने लगे।

इसे भी पढ़ेंकौन है बाल संत अभिनव अरोड़ा : जिसपर भड़के स्वामी रामभद्राचार्य, देखें Video और जाने क्या है पूरा मामला

 

लोगों ने उन्हें फोन कॉल के जरिए दीये ऑर्डर करना शुरू कर दिया। देशभर से हजारों दीये के ऑर्डर मिले और लोग इसे मैजिक लैंप कहने लगे। अब लोकल स्तर पर 300 रुपए और ऑनलाइन ऑर्डर पर 485 रुपए में बेच रहे हैं। देश भर से लोग अब यह दीया मंगाने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर राशि अनुसार जरूर करें इन चीज़ों का दान: बरसेगी गणेश और मां लक्ष्मी की असीम कृपा

बता दें कि कोंडागांव में कुम्हारों के 300 से ज्यादा परिवार है। कुम्हारपारा पंचायत शहर से महज 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। अशोक चक्रधारी ने बताया कि उनकी अपनी कोई दुकान नहीं है।

आस-पास के गांवों में रहने वाले लोग उनके घर आकर उनकी बनाई कलाकृतियां खरीदते हैं। अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दीये बेच रहे हैं। बता दें कि विदेशी पर्यटक भी यहां आकर उनकी बनाई माटी कला को देखना नहीं भूलते।

इसलिए खास है यह दीया

अशोक के अनुसार दीये में मात्र एक बार 200 सौ ग्राम तेल डालना होता है, फिर तेल एक-एक बूंद ही रुई की बत्ती पर गिरता है।

दीये को 2 भागों में बनाया गया है, नीचे के हिस्से में बत्ती लगाई जाती है और ऊपर एक गोलाकार पात्र है, जिसमें तेल भरा जाता है। पहले सीधे तेल डालते हैं फिर इसे उल्टा कर देते हैं। जिससे यह दीया 24 घंटे जल सकता है।


You may have missed