June 4, 2026

जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन: मुठभेड़ में 2 महिला 5 नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

naksaa

माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में आज सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है… कांकेर और नारायणपुर की संयुक्त टीम जिसमे डीआरजी, बीएसएफ, बस्तर बटालियन के जवानों को बडे नक्सलियों की होने की खबर मिली थी जिसके बाद दोनों जिलो के जवानो ने बड़ा ऑपरेशन लांच किया..


आज सुबह 8 बजे से माड़ इलाके में दोनो के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई जिसमें 2 महिला माओवादी सहित 5 नक्सलियो को जवानों ने ढेर कर दिया है . मौके से इंसास, एसएलआर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्रियों को भी जवानो ने जब्त किया है…. अब भी इलाके की सर्चिंग जवानो ने तेज कर दी है..

वही बस्तर आई जी सुन्दर राज पी ने बताया कि माड़ इलाके में महारष्ट्र बॉडर से लगा हुआ है वहा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के और उत्तर बस्तरकमेटी के बड़े नक्सलियो के होने की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी

जिसके बाद जवानो ने ऑपरेशन चलाया था..साथ ही कहा कि वर्ष 2024 में अब तक 197 नक्सलियो को जवानो ने मुठभेड़ में मार गिराया है ..और अब भी नक्सलियो के खिलाफ लगातार ऑपरेशन किये जा रहे हैं।


You may have missed