June 3, 2026

बड़ी खबर: फिर बिगड़ी अभिनेता गोविंदा की तबियत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

IMG_20241116_225933

Govinda Health Update: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. एक छोटे से कैम्पेन के दौरान आज यानी शनिवार को गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है.


Govinda Health Update: बता दें कि कैम्पेन करने के लिए गोविंदा जलगांव गए थे कि अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

Govinda Health Update: हालांकि, इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. गोविंदा ने यह रोड शो पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में किया है. इस दौरान गोविंदा ने लोगों से पीएम मोदी को सपोर्ट करने के लिए कहा.

Govinda Health Update: गोविंदा की तबीयत के बारे में सुनने के बाद से उनके फैंस चिंतित हो गए हैं कि आखिर एक्टर के साथ ये सब क्या हो रहा है. पहले गोविंदा को गोली लग गई. अब सीने में दर्द उठा है. फैंस अब अपने फेवरेट एक्टर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.


You may have missed