दारू के लिए पति बना शोले का ’वीरू’, पीने के लिए पैसे नहीं देने पर टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने जब दारू पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पति टावर पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा करने लगा।


दरअसल, घटना कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर बस्ती की है और हाई टेंशन टावर पर चढ़कर तमाशा करने वाले युवक का नाम करन देंदे (उम्र 26 साल) है।
आज वह अपनी पत्नी से शराब के लिए 500 रुपये की मांग कर रहा था और जब पत्नी ने पैसे नहीं दिए, तो वह गुस्से में आकर 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक से बातचीत करने के लिए लोग शराब पिलाने या 500 रूपये देने की बात कर रहे थे।
लगभग एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद, मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश देकर नीचे उतार लिया गया।

