June 3, 2026

राजधानी समेत इन राज्यों में लगेगा लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज बंद, वर्क फ्रॉम होम भी हो सकता है शुरू

lockdown3_5921313_835x547-m

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के राज्य में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के कारण लोगों के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई है…


दरअसल 6 दिनों से तो हालात काफी ज्यादा बिगड़ते दिख रहे हैं. लेकिन सोमवार को तो आलम ये था कि सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य के बराबर पहुंच गई थी.

सांस लेना तो दुभर हो ही रहा है, लेकिन स्कूल और ऑफिस जाने वालों को इस कारण अच्छी-खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गाड़ियां कछुए की रफ्तार से चल रही हैं.

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 500 के पार है. खराब विजिबिलिटी से हवाई और रेल सेवा पर भी असर पड़ा है. कई फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं तो ट्रेनों की रफ्तार भी कम विजिबिलिटी के कारण धीमी पड़ गई है.

दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक पड़ा है. प्रदूषण से राजधानी दिल्ली गैस चेंबर बनी हुई है. जहरीली हवा से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है. दमघोंटू हवा में सांस लेना काफी मुश्किल भरा हो रहा है. अगले 5 दिनों तक प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी.

इस बीच दिल्ली में सरकार ने कुछ समय के लिए स्कूल और कॉलेज बंद करवा दिए हैं. छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं. सभी के मन में अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या ऑफिस भी बंद होंगे? यानि कोरोना काल जैसे वर्क फ्रॉम फिर से शुरू हो जाएगा?

CM आतिशी का ऐलान
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 18 नवंबर 2024 की सुबह 8 बजे से दिल्ली-NCR में बदले हुआ ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है. दिल्ली सीएम आतिशी ने बढ़ते प्रदूषण को मेडिकल इमरजेंसी बताया है.

आतिशी ने ये ऐलान भी किया कि दिल्ली में 19 नवंबर से 12वीं तक की सभी क्लास ऑनलाइन लगेंगीं. अब तक 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी क्लासेस ऑनलाइन की गई थीं.

इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन ने प्रदूषण के कारण 12वीं तक की क्लासेस को सस्पेंड करने का आदेश दिया है.हालांकि पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी.

डॉक्टरों ने दी है जरूरी सलाह
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि जबतक जरूरी ना हो घर से बाहर ना निकलें, पर्याप्त तरल पदार्थ सेवन करें और घर के अंदर ठोस कण के स्तर को कम करने के लिए एचईपीए फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें। साथ ही चेतावनी दी है कि पहले से ही फेफड़े या हृदय संबंधी बीमारियों का समस्या का सामना कर रहे लोग सतर्क रहें और अपनी दवाएं लेते रहें।


You may have missed