प्लेसमेंट कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल: ठेका प्रथा बंद करने की मांग, शुरु की अनिश्चित कालीन हड़ताल
धमतरी में नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है…साथ ही ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गांधी मैदान में बैठ गए हैं…ऐसे में नगरीय निकायों में काम काज पूरा ठप हो गया है….


बता दें कि धमतरी जिले में एक नगर निगम और पांच नगर पंचायत है…जहां करीब 400 प्लेसमेंट कर्मचारी काम करते हैं… नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बताया कि हम लोगों को वेतन भुगतान प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से होता है…जिसके कारण से हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है…कहा कई बार समय पर वेतन नही मिलता….
इसे भी पढ़े: भारी बिजली बिल से लोगों में आक्रोश: कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
साथ ही ठेका कर्मचारी होने के कारण कई बार उनको अधिकारियों के द्वारा काम से निकाल देने की धमकी दिया जाता है….ऐसे में नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद कर कर्मचारियों को सीधा वेतन दिया जाए…
कहा कि इससे शासन को कोई भी अतिरिक्त भार नही उठाना पड़ेगा…इसके अलावा श्रम सम्मान निधि राशि भी प्रदान करने की मांग प्लेसमेंट कर्मचारियों ने शासन से की है

