April 18, 2026

राजधानी के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस

IMG-20241209-WA0000

Bomb Threat Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। DPS, GD गोयनका पब्लिक स्कूल समेत दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।


Bomb Threat Delhi: स्कूलों को ईमेल कर बम होने की धमकी दी गई है। ईमेल करने वाले ने 30 हजार डॉलर की डिमांड की है। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चला रही है।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान: पत्नी सहित ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

Bomb Threat Delhi: दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को 8 दिसंबर की रात करीब 11:38 बजे धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं। मेल में कहा गया कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा। मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की।

इसे भी पढ़ें: हथौड़ा लेकर निकला सनकी : रास्ते में जो आया उनपर किया हमला, एक महिला की मौंत, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Bomb Threat Delhi: जानकारी के मुताबिक डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। सुबह करीब 7 बजे दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को इस घटना की जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: काले हिरण के मांस के साथ सलमान गिरफ्तार, शिकार कर ले जा रहे थे मुंबई

Bomb Threat Delhi: स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को वापस भेज दिया और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें वापस भेजा गया और कहा गया कि इमरजेंसी है, इसके कारण स्कूल बंद है।


You may have missed