महापौर विजय देवांगन ने छोड़ा कार्यालय: 5 जनवरी को खत्म हो रहा कार्यकाल
धमतरी नगर निगम में महापौर विजय देवांगन का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है…वही कार्यकाल समाप्त होने से पहले आज कार्यालयीन दिवस के आखिरी दिन महापौर ने अपना कार्यालय को छोड़ा…
वही कार्यालय छोड़ने से पहले महापौर ने पार्षदों के साथ नगर निगम के आयुक्त, उप आयुक्त सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों से मिलकर 5 साल तक सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप लोगों के सहयोग से कार्य को बेहतर तरीके से कर पाए…


इसके साथ ही निगम की सत्ता देने के लिए महापौर ने शहर के लोगों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है… वही महापौर ने चर्चा के दौरान कहा कि 5 साल का कार्यकाल निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ… साथ कहा कि यह 5 साल का कार्यकाल चुनौती पूर्ण रहा…
महापौर का कहना है कि इन पांच सालों में कुछ बड़े काम नहीं हो पाए जिसका उन्हें मलाल है… और कहा की जो भी बचे हुए काम है उनको शासन प्रशासन के संज्ञान लाकर पूरा करने का प्रयास करेंगे।

