AUS vs IND : टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी, ट्रेनिंग ड्रेस में स्टेडियम से बाहर गए जसप्रीत बुमराह, फैंस के लिए सामने आया डराने वाला video
AUS vs IND : भारतीय क्रिकेट टीम सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे रही है। इस बीच एक खबर सामने आई है कि भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह दूसरे दिन लंच ब्रेक के बाद एक ओवर डाला। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।
इस दौरान विराट कोहली मैदान पर टीम की कप्तानी कर रहे थे। इसके बाद एक वीडियो सामने आया जो भारतीय फैंस के लिए डराने वाला था।


स्कैन के लिए गए हैं बुमराह?
AUS vs IND : करीब आधे घंटे ड्रेसिंग रूम में रहने के बाद सिडनी टेस्ट में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह को बाहर आते देखा गया। बुमराह टीम जर्सी की जगह ट्रेनिंग किट में थे। वह स्टेडियम से बाहर जा रहे थे। फिर एक वीडियो आया जिसमें वह कार में बैठते नजर आ रहे हैं।
Where's Jasprit Bumrah off to 🤔#AUSvIND pic.twitter.com/P0yD1Q8pnV
— 7Cricket (@7Cricket) January 4, 2025
उनके साथ सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी थे। कहा जा रहा है कि बुमराह चोटिल हैं और स्कैन के लिए गए हैं। हालांकि अभी तक बीसीसीआई या ब्रॉडकास्टर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
AUS vs IND : सीरीज में डाल चुके 151 ओवर
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में अभी तक 151 ओवर डाल चुके हैं। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने ही उसे ज्यादा गेंदें डाली हैं। कमिंस ने बुमराह से 4 ज्यादा गेंद डाले हैं। मेलबर्न टेस्ट के दौरान बुमराह का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें दिख रहा था कि वह काफी थके हुए हैं और उन्हें कहते सुना जा रहा था कि नहीं लग रहा जोर।
AUS vs IND : सीरीज में कमाल कर रहे बुमराह
मैच के पहले दिन भारत की पारी 185 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कमाल की बॉलिंग की। उन्होंने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पहले दिन आखिरी गेंद पर आउट कर दिया था। दूसरे दिन पहले सेशन में उन्होंने मार्नस लाबुशेन को आउट किया। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके 32 विकेट हो चुके हैं। यह किसी भी विदेशी सीरीज में भारतीय गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है।

