June 4, 2026

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: CM साय ने जताया शोक, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी

IMG-20250104-WA0001

 


रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है…

सीएम साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है…

मुकेश का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है…इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा..

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं…उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें…और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें…

 

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

बीजापुर पुलिस ने हत्याकांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी की पहचान रितेश चंद्राकर के रूप में हुई है जो कि ठेकेदार है. उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था. मुकेश चंद्राकर का शव रितेश चंद्राकर के सेप्टिक टैंक से मिला था. शव को टैंक में छुपाकर क्रंक्रीट बिछा दिया गया था.

मुकेश का शव निकालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. जेसीबी चलाकर टैंक को तोड़ा गया और फिर उससे शव बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि नए साल के अवसर पर रितेश चंद्राकर ने मुकेश चंद्राकर को बुलाया था और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी. उनके सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं.


You may have missed