April 18, 2026

OYO Unmarried Couples: OYO के नियमों में बदलाव, अनमैरिड कपल्स को अब दिखाने होंगे ये जरुरी दस्तावेज, तभी मिलेगी एंट्री

IMG-20250105-WA0002

नई दिल्ली, OYO Unmarried Couples: ओयो (OYO) ने नए साल से अपने नियमों में बदलाव किया है। देशभर में स्थित ओयो के होटल्स में अब अनमैरिड कपल्स यानी कि प्रेमी जोड़ों को एंट्री नहीं मिलेगी। कपल्स को चेक इन से पहले ऐसे दस्तावेज जमा कराने होंगे, जो उनके रिश्तों को प्रमाणित करें।


नए साल पर रिकॉर्ड बुकिंग

OYO Unmarried Couples: दरअसल, ओयो आने के बाद से भारत में होटल सुविधा काफी आसान हो गई है। खासकर, बेरोजगार युवाओं के लिए यह काफी किफायती माध्यम थे। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल पर ओयो रूम्स की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है।

OYO ने पार्टनर होटल्स को दिए अधिकार

OYO Unmarried Couples: OYO ने पार्टनर होटल्स के लिए नई चेक-इन पॉलिसी लागू हुई है। इसके अनुसार, बुकिंग के समय ही जोड़ों को रिश्ते का वैध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। OYO ने अपने पार्टनर होटल्स को सामाजिक संवेदनशीलता और आधुनिकता में तालमेल बिठाते हुए जोड़ों की बुकिंग अस्वीकार कर सकते हैं।

इसलिए किया नियमों में बदलाव

OYO Unmarried Couples: OYO ने मेरठ के सभी पार्टनर होटल्स में अपनी नई पॉलिसी लागू कर दी है। देश के अन्य शहरों में भी यह नियम लागू किए जाएंगे। कंपनी ने चेक इन नियमों में यह बदलाव ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर किया है। यह फीडबैक मेरठ सहित अन्य शहरों में भी मिले हैं।

सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध

OYO Unmarried Couples: OYO के नॉर्थ इंडिया रीजन हेड पावस शर्मा ने बताया, हमारी कंपनी सुरक्षित सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध है। हम निजता का भी पूरा सम्मान करते हैं। ग्राहकों के फीडबैक हमेशा हमारी प्राथमिकता में रहे हैं। पहले भी उनके फीडबैक के अधार पर इस तरह के बदलाव किए हैं।

30 से ज्यादा देशों में ओयो होटल

OYO Unmarried Couples: OYO के होटल और रूम भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों में उपलब्ध हैं। यह कंपनी होम स्टे सेवा भी मुहैया कराती है। दुनियाभर के 1.50 लाख से ज्यादा होटल ओयो से जुड़े हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, मलेशिया, डेनमार्क, नीदरलैंड्स, इंडोनेशिया, मेक्सिको और ब्राजील जैसे देशों में भी इसका कारोबार है


You may have missed