June 3, 2026

प्रपोजल ठुकराने से सिरफिरा आशिक हुआ नाराज: बीच सड़क लड़की को पकड़कर करने लगा ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

IMG_20250107_101959

एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को बीच सड़क पर गिराकर उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने बहुत मुश्किल से लड़की को सिरफिरे आशिक के चंगुल से बचाया, तब जाकर लड़की की जान बच सकी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


प्रपोजल ठुकराने से था नाराज

घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा के सलेमपुर गोसाई की है, जहां राहुल नाम का आशिक अपने प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार किए जाने से इतना आहत हो गया कि उसको जान से मारने पर तुल गया। जिस लड़की से वो कुछ पल पहले प्यार का दावा कर रहा था उसके इनकार करने पर उसने उसे जान से मारने की कोशिश की।

लड़की की गला घोंट कर हत्या की कोशिश

राहुल ने जब लड़की को प्रेम प्रस्ताव दिया जिस पर लड़की ने उसे मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में राहुल ने लड़की को सड़क पर गिरा दिया और दुपट्टे से अपने पैरों से उसका गला दबाने लगा।

वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

युवती का गला घोंटता देख वहां मौजूद कुछ लोगों से राहुल के चंगुल से उसे छुड़ाने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। राहगीरों को मदद से लड़की की किसी तरह जान बच पाई वर्ना कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी राहुल की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हमें वीडियो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही वो सलाखों के पीछे होगा।


You may have missed