नक्सलियों की कायराना हरकत, जवानों से भरी गाड़ी को किया ब्लास्ट, DRG के 8 जवान शहीद, ड्राइवर की भी हुई मौत
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है…जहां पर बौखलाए नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है…


दरअसल बीजापुर जिला स्थित कुटरू से बेदरे जाने वाले मार्ग पर निशाना बनाकर नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को ब्लास्ट कर दिया है…
इस हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। बस्तर रेंज IG ने इसकी पुष्टि की है।

