May 15, 2026

मौसम अपडेट: एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

barishh

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में भयंकर ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश भी दस्तक देने वाली है। कई राज्यों में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह बादल बरसेंगे।

IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है।


इन राज्यों में बरसेंगे बादल

जानकारी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, उत्तराखंड आते हैं। आईएमडी के अनुसार, इन राज्यों में बादल बरस सकते हैं।

मध्यप्रदेश में कल से बढ़ेगी ठंड

मध्यप्रदेश की बात करें तो कल से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। इंदौर में 12 जनवरी से फिर मावठा गिर सकता है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से 10 जनवरी से इंदौर सहित मालवा निमाड़ के कई जिलों पर इसका असर रहेगा।

इससे पहले कल से कड़के की ठंड का दौर शुरू होगा। दिन रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होगी। बता दें कि, वर्तमान में इंदौर का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 25 डिग्री दर्ज हुआ है।

छत्तीसगढ़ में आज से छाएंगे बादल

IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज से बादल छाएंगे, जिसकी वजह से दो दिन में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इसका प्रभाव प्रदेश में पड़ रही ठंड पर होगा, शीतलहर का प्रभाव समाप्त होगा। अन्य इलाकों में ठंड कम होगी।

वहीं, विक्षोभ का प्रभाव 7 जनवरी से पुनः कमजोर होगा. जिससे पुनः ठंड की वापसी होने के आसार हैं। वहीं, 10 से 12 जनवरी तक कुछ इलाकों में बारिश भी दस्तक देने वाली है।


You may have missed