पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार
बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में SIT ने बड़ी कार्रवाई की है. SIT की टीम ने रविवार की देर रात मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है. अब आरोपी को पुलिस हैदराबाद से बीजापुर लाएगी और उससे पुलिस पूछताछ करेगी।


बीजापुर एसपी से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को हैदराबाद से पकड़ा गया है और अब उससे पूछताछ की जाएगी। पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में अब मुख्य आरोपी समेत चार की गिरफ्तारी हो चुकी है.
इससे पहले पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा था. इनमें रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया, वहीं अन्य संदेही सुपरवाइजर महेन्द्र रामटेके और दिनेश चन्द्राकर को बीजापुर से पकड़ा गया।

