July 21, 2026

हॉस्टल में रह रही 11वीं की छात्रा बनी मां: हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

beby b

कोरबा जिले के वनांचल से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है…जहां पोड़ी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा बालिका हॉस्टल में रहकर 11वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिक छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में ही एक बच्ची को जन्म दिया।

छात्रा ने अपनी संतान होने से किया इनकार

यह जानकारी जब हॉस्टल अधीक्षिका रात्रि को मिली तो उन्होंने छात्रा के कमरे में जाकर जब उससे बच्चे के बाबत पूछा तो बताया जाता है की छात्रा ने अपनी संतान होने से इनकार कर दिया।


मां भी मामले से अंजान

हॉस्टल की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर जब उनसे पूछा गया तो छात्रा की मां ने बताया कि उसे भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी।

 

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

हॉस्टल में रह रही नाबालिक छात्रा के मां बन जाने की खबर से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल कर रहे हैं।

समय से पहले बच्चे को दिया जन्म

खबर लिखे जाने तक नाबालिग छात्रा ने अपना शिशु होना स्वीकार नहीं किया है| जिला मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ राकेश वर्मा ने बताया कि बच्चों की हालत अभी ठीक नहीं है चोट के निशान पाए गए हैं और समय से पहले बच्चे को जन्म दिया गया है| फिलहाल उपचार जारी है|

 


You may have missed