August 13, 2026

भारत में HMPV की एंट्री: अब तक सामने आए 8 केस, जानिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वायरस को लेकर क्या कहा

coronar-virus-patient_20120397_9542352

चीन में HMPV वायरस तेजी से फैल रहा है…..अब उस वायरस की एंट्री भारत मे हो गई है….वायरस HMPV के भारत में अब तक 8 केस सामने आ चुके हैं….


मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए… यहां एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला है…

इसके अलावा कल अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे में HMPV का संक्रमण मिला है..इसके अलावा कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में यह वायरस मिला था…..

वही पश्चिम बंगाल में भी पांच महीने के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं…उधर तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमित मिले हैं….

इस वायरस से बीमार लोगों में भी कोरोना जैसे ही लक्षण देखे जा रहे हैं…हालांकि HMPV वायरस को लेकर सरकार अलर्ट नजर आ रही है …

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वायरस को लेकर कहा है कि घबराने की बात नहीं है और हम इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं… उन्होंने बताया कि ये कोई नया वायरस नहीं है और इसकी पहचान सबसे पहले 2001 में की गई थी. उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.


You may have missed