April 18, 2026

अजीबोगरीब मामला: घर में चोरी करने घुसा चोर, कुछ नही मिलने पर महिला को kiss कर हुआ फरार

frar2

सोशल मीडिया पर अक्सर कई किस्से और कहानी के साथ फोटो वीडियो वायरल होते हैं जिनपर यकीन करना कभी कभी मुश्किल सा हो जाता है।


इसी तरह का एक अजीबोगरीब मामला मुंबई से सामने आया है,  जहां चोर चोरी करने के लिए घर में घुसा और कोई कीमती सामान नहीं मिला, तो आरोपी ने घर में मौजूद महिला को चूमा और भाग गया. इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ेंSofia Ansari Bold Photoshoot: सोफिया का बोल्ड फोटोशूट वायरल, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर, देखें PHOTOS और VIDEOS

शिकायत के मुताबिक, मलाड के कुरार में जब महिला ने चोर से कहा कि उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं है, तो आरोपी ने उसे चूमा और भाग गया.

इसे भी पढ़ें: हॉस्टल में रह रही 11वीं की छात्रा बनी मां: हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को छेड़छाड़ और लूट की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन नोटिस दिए जाने के बाद उसे छोड़ दिया गया. यह घटना 3 जनवरी को मलाड के कुरार इलाके में हुई.

शिकायतकर्ता ने क्या कहा?

38 वर्षीय शिकायतकर्ता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी, जब आरोपी ने घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उसने उसका मुंह बंद कर दिया और उससे सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने को कहा. हालांकि, जब महिला ने बताया उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं है, तो आरोपी ने उसे चूमा और भाग गया.

नहीं है कोई आपराधिक रिकॉर्ड- पुलिस

महिला ने बाद में कुरार पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. शिकायत के बाद, उसी शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि वह उसी इलाके का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: OYO Unmarried Couples: OYO के नियमों में बदलाव, अनमैरिड कपल्स को अब दिखाने होंगे ये जरुरी दस्तावेज, तभी मिलेगी एंट्री

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और फिलहाल बेरोजगार है.


You may have missed