कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, घर से निकलने पहले चेक करें मौसम का हाल
रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरा प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है. कई जिलों में तो सुबह-शाम शीतलहर और कोहरे ने लोगों को परेशान कर रखा है।


इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने अब गरज-चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
तीन दिन बारिश की आशंका
मौसम विभाग की माने तो रविवार-सोमवार और मंगलवार को कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। 13 और 14 जनवरी को सरगुजा संभाग के जिलों में घने कोहरा छाने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने किया कुछ कहा जानिए
रायपुर मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुंद्र तल से 3.1 और 9.4 किमी उपर स्थित है। उत्तर भारत में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम, औसत समुद्र तल से 12.6 किमी उपर 130 नॉर्थ तक की कोर हवाओं के साथ व्याप्त है।
जानिए तापमान
प्रदेश के दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर और जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 03.7 डीग्री सेल्सीयस एडब्ल्यूएस बलरामपुर में दर्ज किया गया।
लालपुर रायपुर 29.0, माना एयरपोर्ट 28.6, बिलासपुर 28.0, पेण्ड्रारोड 26.4, अम्बिकापुर 25.8, जगदलपुर 29.0, दुर्ग 27.4, राजनांदगांव 28.0 रहा।
रविवार के लिए अलर्ट
रविवार 12 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। कल आकाश आंशि कमेघमय होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 29 डिग्री सेल्सियस और 15. डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

