April 18, 2026

HEALTH UPDATE: सर्दियों के मौसम में करें गुड़ का इस्तेमाल, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

GUD KHANE

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपनी डाइट में गुड़ का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको कई फायदे होंगे। गुड़ की तासीर गर्म होती है जो आपके शरीर को गर्म और दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखती है। इसके अलावा यह आपके शरीर को कई बेहतरीन फायदे देती है। चलिए जानते हैं इस मौसम में गुड़ का सेवन क्यों करना चाहिए?


सर्दियों में इन समस्याओं में असरदार है गुड़ का सेवन:

पाचन होता है बेहतर:

सर्दियों में कैलोरी युक्त पदार्थों का सेवन लोग ज़्यादा करते हैं जिससे पाचन तंत्र का हाल बुरा हो जाता है। ऐसे में इस दौरान अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़े: 6 बच्चों की मां को हुआ भिखारी से प्यार: पति और बच्चों को छोड़कर हुई फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

गुड़ पेट में एसिटिक एसिड में बदल जाता है, जिससे पाचन में सुधार होता है और भूख बढ़ती है। गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है।

वजन होता है कंट्रोल:

इस मौसम में लोग चटपटा और बाहर की चीज़ों का ज़्यादा सेवन करते हैं जिससे वजन बढ़ने लगता है ऐसे में गुड़ आपके लिए वेट मैनेजमेंट का काम कर सकता है। गर्म पानी में गुड़ लेने से वजन नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़े: अजीबोगरीब मामला: घर में चोरी करने घुसा चोर, कुछ नही मिलने पर महिला को kiss कर हुआ फरार

साथ ही इसे भुने हुए चने या काले चने के साथ खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह संयोजन पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी1, बी6 और सी का भी भरपूर स्रोत है

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:

बदलते मौसम के कारण फ्लू होने का खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है। सर्दियों में गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा कम हो सकता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और जिंक होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और आपको स्वस्थ रखता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर:

बदलता मौसम जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इससे मांसपेशियों और जोड़ों में सिकुड़न हो सकती है, जिससे दर्द, अकड़न और बेचैनी बढ़ जाती है। ठंडे तापमान में कम शारीरिक गतिविधि भी जोड़ों की अकड़न में योगदान दे सकती है।

इसे भी पढ़े: Sofia Ansari Bold Photoshoot: सोफिया का बोल्ड फोटोशूट वायरल, रेड ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर, देखें PHOTOS और VIDEOS

ऐसे में सर्दियों में गुड़ का सेवन हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रदान करता है। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद:

सर्दियों का मौसम अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद चैलेंजिंग होता है। इससे खांसी, घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ जैसे अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं। सर्दियों में गुड़ खाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और बेहतर सांस लेने के लिए फेफड़े साफ होते हैं।

त्वचा का स्वास्थ्य:

सर्दियों में ठंडी हवा में नमी कम होती है, जिससे त्वचा की नमी छीन जाती है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी होती है। ऐसे में इस मौसम में गुड़ खाने से त्वचा की चमक बनी रहती है। इसमें मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जो स्किन को एजिंग की समस्या से बचाते हैं।


You may have missed