April 18, 2026

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले: विजेता को चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिलेंगे इतने लाख

bigg boss 18

Grand finale of Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का आज ग्रैंड फिनाले है। शो के होस्ट सलमान खान बिग बॉस 18 के विजेता का नाम घोषित करेंगे। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि विवियन डीसेना, चुम दारंग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करणवीर मेहरा और ईशा सिंह में से कौन बिग बॉस 18 का विजेता बनता है।


वहीं, बिग बॉस 18 का खिताब जीतने वाले को 50 लाख कैश और चमचमाती ट्रॉफी भी मिलेगी।

बिग बॉस 18 को रवि किशन ने भी किया था होस्ट

Grand finale of Bigg Boss 18: रवि किशन ने बिग बॉस 18 का एक स्पेशल सेगमेंट शूट किया था, जिसे हाय दईया, रवि भैया के साथ गर्दा उड़ा देंगे नाम दिया गया था। जबकि एकता कपूर भी इसी शो का एक सेगमेंट होस्ट कर चुकी हैं।

2021 में शुरू हुआ था बिग बॉस ओटीटी

Grand finale of Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत 8 अगस्त 2021 से हुई थी। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। दिव्या अग्रवाल जीती थीं। उन्हें 25 लाख रुपए ईनाम के तौर पर मिले थे।

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन

Grand finale of Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 17 जून, 2023 को शुरू हुआ था। इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इसके विनर बने थे।

वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर जीता था शो

Grand finale of Bigg Boss 18: उन्हें बिग बॉस की तरफ से 25 लाख रुपए कैश और एक चमचमाती ट्रॉफी मिली। एल्विश यादव, बिग बॉस के इतिहास के पहले कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो जीता था।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3

Grand finale of Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का प्रीमियर 21 जून, 2024 को हुआ था। इसे अनिल कपूर ने होस्ट किया था। मॉडल और एक्ट्रेस सना मकबूल विनर बनी थीं। विनर के तौर पर सना को ट्रॉफी और 25 लाख रुपए मिले थे।


You may have missed