June 3, 2026

बिग बॉस-18 के विनर का ऐलान: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा बने विनर

IMG_20250120_081652

मुंबई: बिग बॉस-18 के विनर (bigg boss 18 Winner) का ऐलान हो गया है। टीवी एक्टर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) बिग बॉस-18 के विनर बन गए हैं।


करण को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए कैश भी मिले। पिछले साल ही करण ने खतरों के खिलाड़ी-14 का खिताब अपने नाम किया था।

दिल्ली में जन्में करण ने टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। 2005 में शुरू हुआ उनका एक्टिंग करियर आज भी जारी है।

हालांकि करण की पर्सनल लाइफ उथल-पुथल से भरी रही। 2 शादी कर चुके करण फिलहाल सिंगल हैं। 2006 में करण का भयानक एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान उन्हें शराब की लत लग गई थी और वे डिप्रेशन में भी चले गए थे।

2005 में शुरू किया एक्टिंग करियर

करण वीर का टेलीविजन, वेब सीरीज और फिल्मों में सफल करियर रहा है। उन्होंने 2005 में फेमस टीवी शो ‘रीमिक्स’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

इस शो में उन्होंने आदित्य की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्हें ‘साथ रहेगा ऑलवेज’, ‘सती…सत्य की शक्ति’, ‘विरुद्ध’, ‘हम लड़कियां’, ‘बहनें’ और ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे टीवी शोज में देखा गया। ‘पवित्र रिश्ता’ में नरेन करमरकर के उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद करण वेब सीरीज का भी हिस्सा बने। वे 2018 की सीरीज ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ में नजर आए। इसमें उन्होंने स्वरा भास्कर और पूरब कोहली जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। वे वेब सीरीज ‘पॉइजन 2’ में भी दिखे थे।

करण के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें ‘द्रोणा’, ‘आगे से राइट’, ‘मेरे डैड की मारुति’, ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘बदमाशियां’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।

करण ने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। 2024 में रिलीज हुए गाने ‘कहना गलत गलत’ में वे फीचर हुए थे।


You may have missed