राजधानी में चायनीज मांझे का कहर: 7 साल के मासूम की मौत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चायनीज मांझे की वजह से 7 साल के मासूम की मौत हो गई| यह मामला टीकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका इलाके का है…


बताया जा रहा है कि मासूम अपने पिता के साथ गार्डन घूमने जा रहा था। अचानक एक चाइनीज मांझा उड़कर आया और बच्चे के गले में फंस गए।
इसे भी पढ़ें: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग: 20 से 25 टेंट जलकर राख, गैस सिलेंडर भी हो रहे ब्लास्ट
थोड़ी ही देर में बच्चा लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस-18 के विनर का ऐलान: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा बने विनर
वहां इलाज नहीं हो पाया तो उसे अस्पताल ले गए। लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने भी इलाज करने से मना कर दिया। तब बच्चे को अंबेडकर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रात 8 बजे उसकी मौत हो गई।

