सोने और चांदी के भाव में आई भारी गिरावट: जाने क्या है आपके शहर में ताजा रेट
Gold-Silver Price Today 20 January 2025: सोने और चांदी के भाव में सोमवार, 20 जनवरी को गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1460 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1350 रुपये महंगा हो चुका है। देश के 10 बड़े शहरों में सोने की कीमत वर्तमान में कितनी है, आइए जानते हैं।


दिल्ली में सोने का भाव: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 81250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस-18 के विनर का ऐलान: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा बने विनर
कोलकाता और मुंबई में कीमत: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 74340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसे भी पढ़ें: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग: 20 से 25 टेंट जलकर राख, गैस सिलेंडर भी हो रहे ब्लास्ट
चेन्नई में सोने की कीमत: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 74340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसे भी पढ़ें: भालू के हमले का लाइव VIDEO: बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, शव लेने पहुंचे डिप्टी रेंजर को नोचा
जयपुर और चंडीगढ़ में भाव: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 81250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसे भी पढ़ें: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा: आपस में भिड़ीं चार युवतियां, जमकर चले लात-घूंसे, देंखे VIDEO
लखनऊ में कीमत: लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 81250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 74490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के बाहर कपल ने पार की हदें: स्कूटी खड़ी कर प्रेमिका को बैठाया, फिर सारे आम करने लगा ऐसा काम
हैदराबाद में भाव: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 74340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 81100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: पर्स में यह चीज़े रखने से नहीं होगी कभी पैसों की कमी, नोटों से हमेशा भरा रहेगा बटुआ
भोपाल और अहमदाबाद में भाव: अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74390 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 81150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी का भाव
Gold-Silver Price Today 20 January 2025: सोने की ही तरह चांदी के भाव में भी गिरावट है। 20 जनवरी को 1 किलोग्राम चांदी का भाव घटकर 96400 रुपये पर आ गया है। शुक्रवार, 17 जनवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। कॉमेक्स चांदी वायदा भाव एशियाई बाजार में 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
Gold-Silver Price Today 20 January 2025: भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।
सोने की शुद्धता की पहचान
Gold-Silver Price Today 20 January 2025:भारतीय मानक संगठन (ISO) की ओर से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
Gold-Silver Price Today 20 January 2025: 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
Gold-Silver Price Today 20 January 2025:22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
Gold-Silver Price Today 20 January 2025: सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

