July 2, 2026

करण अर्जुन फेम ममता कुलकर्णी का साध्वी अवतार: किन्नर अखाड़े की बनीं महामंडलेश्वर, संगम में लगाई डुबकी

MAMTA KUKARNI

‘करण अर्जुन’ (Karan Arjun), ‘बाज़ी’ (Baazi) और ‘चाइना गेट’ (China Gate) जैसी तमाम फिल्में में नजर आ चुकीं 90 के दशक की मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने अपने ग्लैमरस दुनिया को त्याग कर ‘संन्यास’ ले लिया है।


वह महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद लेकर साध्वी बन गई हैं। ममता कुलकर्णी को 24 जनवरी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है।

अब इस नाम से जानी जाएंगी कुलकर्णी

अब उन्हें ‘यामाई ममता नंद गिरि’ के नाम से जाना जाएगा। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह साध्वी रूप में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई सबसे सुंदर साध्वी: जानिए आखिर कौन हैं साध्वी हर्षा रिछारिया

वह किन्नर अखाड़े में पहुंचकर भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला पहने साध्वी भेष में नजर आईं। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम नदी में पिंडदान भी किया।महामंडलेश्वर बनने के बाद उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा।

ममता कुलकर्णी ने अपनाया साध्वी जीवन

उन्होंने महाकुंभ में मीडिया से बातचीत में कहा है कि अब वह बॉलीवुड में कभी वापसी नहीं करेंगी। बातचीत में ममता ने कहा- “यह महादेव, महा काली का आदेश था। यह मेरे गुरु का आदेश था। उन्होंने यह दिन चुना। मैंने कुछ नहीं किया।”


You may have missed