July 2, 2026

Happy Republic Day 2025: 76वें गणतंत्र दिवस की धूम, कर्तव्य पथ पर 6 राज्यों की झांकियां

Independence day

नई दिल्ली, Happy Republic Day 2025: देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। उसके बाद परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट चलेगी।


इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट होंगे। प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। #RepublicDay2025

Happy Republic Day 2025: परेड की शुरुआत देशभर के 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर करेंगे। इसके बाद 5 हजार आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां शामिल हो रही हैं। #RepublicDay

Happy Republic Day 2025: इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है। इस बार सांस्कृतिक कलाकार पूरे परेड पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले कलाकार सिर्फ राष्ट्रपति बॉक्स के सामने प्रदर्शन करते थे।

Happy Republic Day 2025: देशभर से लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें पैरालंपिक दल, शीर्ष प्रदर्शन वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में जवानों ने तिरंगा फहराया


You may have missed