नई दिल्ली:केंद्र सरकार आज बजट 2025 (BUDGET 2025) पेश करने जा रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे सदन में बजट (BUDGET 2025) पेश करेंगी।
बजट पेश (BUDGET 2025) करने से पहले बजट भाषण शुरू होगा, इसके बाद मोदी सरकार 3.0 अपना दूसरा यूनियन बजट पेश (BUDGET 2025) करेगी। सदन में पेश होने वाले बजट से देश के हर नागरिकों को उम्मीदें है।
बजट से उम्मीदें...
मोदी सरकार के आने वाले बजट (BUDGET 2025) से देश के हर वर्ग को उम्मीदें है। सबसे ज्यादा युवा और महिलाओं को उम्मीदें है। क्योंकि मोदी सरकार महिलाओं के उत्तथान के लिए हर क्षेत्र में बढ़ावा देती आई है।
माना जा रहा है कि मोदी सरकार के बजट में महिलाओं और युवाओं को लेकर कुछ ऐलान किए जा सकते है। तो वही मध्यम वर्ग को राहत दी जा सकती है। तो वही इनकम टैक्स को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते है।
मोदी सरकार ने दिए ये संकेत
मोदी सरकार बजट पेश (BUDGET 2025) करने से पहले महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के संकेत दे चुकी है।
मामना जा रहा है कि किसानों को मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी कर सकती है। साथ ही एमएस पी को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है और किसानों को मिलने वाले कर्ज की सीमा भी बढ़ाई जाने की उम्मीदें है।
जारी रहेगा शेयर बाजार
मोदी सरकार आज अपने कार्यकायल का 8वां बजट पेश (BUDGET 2025) करेगी। बीते कुछ सालों के बजट को देखा जाए तो बजट के दिन शेयर बाजार की चाल बदली है। हालांकि बाजार गिरता है तो उठता भी है। कई बार बजट के दिन सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली है।
आज छुट्टी के दिन भी बाजार चालू रहेगा। आमतौर पर शनिवार को शेयर बाजार बंद रहते है, लेकिन आज 1 फरवरी को शेयर बाजार बीएसई और एनएसई खुले रहेंगे। वहीं एमसीएक्स सामान्य कारोबार करेगा।