June 2, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार, केजरीवाल ने स्वीकार की हार, PM बोले- विकास की जीत

IMG_20250208_153418

Delhi Election Results: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 20 सीट जीती और 27 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 47 सीटें।


Delhi Election Results: आम आदमी पार्टी (AAP) भी 11 सीट जीती है, 12 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 23 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

Delhi Election Results: इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।

हमें हार स्वीकार:केजरीवाल

Delhi Election Results: हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

सचिवालय सील

Delhi Election Results: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे। इस बीच दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने सचिवालय सील करने के आदेश जारी किए।

Delhi Election Results: इसमें कहा गया है कि बिना परमिशन के कोई भी फाइल या दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर सचिवालय के परिसर से बाहर नहीं जाना चाहिए।


You may have missed