28 फरवरी से चमक उठेगा इन 3 राशियों का सोया हुआ भाग्य, धन -दौलत की होगी बारिश

28 फरवरी 2025 को बुध उत्तरमार्गी होने जा रहे हैं। बता दें कि जिनकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। उनलोगों के जीवन खुशियों से भर जाता है।


साथ ही धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं और सफलता के द्वार भी खोल जाते है। कारोबार में भी फायदा होता है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी अच्छा होता है।
कन्या राशि (KANYA RASHI)
कन्या राशि के जातकों को बुध के उत्तर मार्गी होने से फायदा होगा। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि (VRISHABH RASHI)
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बुध की यह चाल अनुकूल साबित होगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वेतन में वृद्धि हो सकती है। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।
धनु राशि (DHANU RASHI)
धनु राशि के जातकों के लिए भी बुध का उत्तर मार्ग होना लाभकारी सिद्ध होगा। तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। निवेश पर भी मुनाफा होगा। कारोबार का विस्तार होगा। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।
