छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: 6 निगमों में भाजपा का कब्जा, ये होंगी रायपुर की नई महापौर, जानिए कौन-कहां से कितने वोट से जीते चुनाव

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक 10 में से 6 नगर निगम महापौर के नतीजे आ चुके हैं.


भाजपा ने रायपुर, रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी और जगदलपुर में जीत दर्ज कर चुकी है.
रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत
चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 6 हजार वोट से भाजपा की जीत
धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत
राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
रिजल्ट– भाजपा की जीत
अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – भाजपा की जीत
जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8683 वोट से भाजपा की जीत
रायपुर नगर निगम
रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है.
कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से मीनल चौबे का सीधा मुकाबला था, लेकिन इस मुकाबले में मीनल चौबे ने शुरू से जबरदस्त बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर ली है.
