June 3, 2026

जुलाई माह से इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा अच्छा टाइम, पैसों की होगी बारिश

Six-Years-Of-Demonetisation-What-happens-to-the-Indian-notes-currency-who-decides-to-publish-currency-and-how-it-demolished-1__01

जुलाई माह में गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। जो की 5 राशियों के लिए बेहद खास है। बता दें कि दैत्यों के गुरु शुक्र 26 जुलाई को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 26 जुलाई को गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण होगा। जो की 21 अगस्त तक बना रहेगा।


बता दें कि गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण तक होता है, जब देवगुरु बृहस्पति और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह एक दूसरे के केंद्र भाव, आमने सामने या फिर पहले, चौथे और सातवें भाव में होते हैं।

शुक्र को धन-वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास आदि का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर गुरु बृहस्पति को ज्ञान, बुद्धि, धर्म, न्याय, विवाह, संतान और सुख- समृद्धि , मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है।

कुंभ राशि : शुक्र गुरु की युति और गजलक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में नए अवसर, प्रमोशन और वेतन वृद्धि का तोहफा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी ।

प्रेम संबंधों में आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के चांस हैं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी योजना में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय उत्तम रहेगा।

तुला राशि : गजलक्ष्मी राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है । आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। इस अवधि में यात्रा कर सकते है।

अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कारोबार में मुनाफा पा सकते है। कार्यस्थल पर तरक्की के नए अवसर बनेंगे।

मिथुन राशि : 12 साल बाद आपकी राशि में गजलक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में कोई सरकारी प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है।परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मेष राशि

इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी के साथ-साथ धन-धान्य बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है।

व्यापारियों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आप किसी प्रतिष्ठित जगह पर नौकरी का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको अवश्य दिखेगा। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर आ सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि 

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में खुशियां आ सकती है। आप एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदार बनेंगे। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि अनुकूल साबित हो सकती है।

इस राशि के जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ धन लाभ भी हो सकता है। अच्छा इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों को भी खूब मुनाफा हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापिस मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक तनाव दूर हो सकता है। आप सुख-समृद्धि से भरपूर जीवन जी सकते हैं।


You may have missed