1 june 2025 rashifal: जून के पहले दिन इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सावधान
मेष (Aries)


आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य बाधा किसी अभिन्न मित्र के सहयोग से दूर होगी. व्यापार में नए सहयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरी में अधीनस्थ से घनिष्ठता बढ़ेगी. किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होगा. कला अभिनय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता एवं सम्मान प्राप्त होगा.
राजनीति में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा. उद्योग धंधे की योजना को आप कुछ विश्वासपात्र लोगों तक ही सीमित रखें। आपके विरोधियों एवं शत्रुओं को पता लगने में वह उसमें कुछ विघ्न अथवा बाधा डाल सकते हैं. राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने का प्रभाव बढ़ेगा.
वृषभ (Taurus)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा. नए व्यापार की शुरुआत अच्छी रहेगी. नौकरी में कार्य शैली चर्चा का विषय बनेगी. विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन में आ रही बाधा से मुक्ति मिलेगी. राजनीति में कोई बड़ी भूमिका निभाने को मिल सकती है. उद्योग धंधे में आ रही समस्या का समाधान किसी परिजन की सहयोग से दूर होगा. धार्मिक कार्यों में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी.
समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने कार्य पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. भूमि ,भवन, वाहन आदि खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी. शासन सत्ता से लाभ मिलेगा. निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा. व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी.
मिथुन (Gemini)
आज दिन आपके लिए सामान्य लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा. दिन के पूर्वाद में स्थित कुछ सकारात्मक रहेगी. दिन के उत्तरार्ध में स्थिति संतोषजनक होने की संभावना है. संयम रखें. आवश्यक वाद विवाद आदि में न पड़े. अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें. अर्थात मान सम्मान आदि कम हो सकता है.
इष्ट मित्रों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगात्मक व्यवहार से कार्य बनेंगे. अध्ययन की दृष्टि से आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा. शत्रुपक्ष की ओर से हर संभव सावधानी रखें. वह आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं. धार्मिक कृत्य पूजा पाठ आदि में अभिरुचि में वृद्धि होगी.
कर्क (Cancer)
आज आपका भाग्य साथ देगा. आपको जिस कार्य के सफल होने का जरा सा भी आभास नहीं होगा वह कार्य पूर्ण हो जाएगा. आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. मजदूर वर्ग को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. रोजगार की तलाश पूरी होगी. व्यापार में किसी वरिष्ठ परिजन का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा.
किसी कीमती वस्तु खरीदने से घर परिवार में सुखद वातावरण बनेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा. राजनीति में महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. अकारण तनाव हो सकता है.
सिंह (Leo)
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. किसी बने बनाए महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विघ्न आ सकता है. आप किसी अज्ञात भय से भयभीत बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता के कारण परेशान हो सकते हैं. आपको अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा. आलस्य एवं प्रमाद से बचें. अपने मन में सकारात्मकता को बढ़ाए. शारीरिक क्षमता को दूर करें. पूरे मनोयोग से अपना कार्य करें.
अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. किसी राजनीतिक अभियान की कमान आपको मिल सकती है. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. आपकी कोई भोग वृत्ति आपको गलत आचरण करने पर मजबूर करेगी. आपको इस दिशा में विशेष सावधानी बरतनी होगी. कोई कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है.
कन्या (Virgo)
आज पिता से अपेक्षित सहयोग मिलेगा. नौकरी में मनचाहे स्थान पर पदोन्नति होगी. नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार एवं परीक्षा में सफलता मिलेगी. व्यापारिक योजना सफल होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. किसी राजनीतिक अभियान की कमान आपको मिल सकती है. जिससे राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा.
बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कार्य करने को मिल सकता है. व्यापार में बौद्धिक कौशल से उन्नति के साथ लाभ प्राप्त करेंगे. पशुपालन कार्य से जुड़े लोगों को जुड़े लोग को विशेष सफलता मिलेगी. बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को बौद्धिक क्षमता का विरोधी भी लोहा मान जाएंगे. आप पुराने घर को छोड़कर नवीन घर में जा सकते हैं.
तुला (Libra)
आज कुछ समय समांतर रहेगा. नौकरी में अधीनस्थ कोई षड्यंत्र रच सकता है. अतः जजग व सावधान रहे. पारिवारिक परिस्थितियों कुछ प्रतिकूल रहेंगे. आप अपने बलबूते पर कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें. इष्टमित्रों के साथ किसी पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की बनेंगे. यात्रा पर जाने से आप वर्तमान परिस्थितियों का आकलन अवश्य करें.
अत्यधिक उच्च स्थान पर जाना घातक सिद्ध हो सकता है. व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है. कृषि कार्य में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. नए लोगों से मित्रता करने में जल्दबाजी न करें.
वृश्चिक (Scorpio)
आज किसी परीक्षा का प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके लेखन अथवा कार्य के लिए अपने बॉस से सराहना प्राप्त होगी. विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी. व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन की सराहना होगी. राजनीति में नए सहयोगी बनेंगे.
नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य में विशेष आवश्यकता एवं सावधानी से कार्य करें. अन्यथा काम बिगड़ सकता हैं. आपकी नौकरी पर आंच आ सकती है. वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी. नए उद्योग धंधे की योजना सफल होगी. सामाजिक कार्यों में अभिरुचि रहेगी. यात्रा में सुख एवं आनंद प्राप्त होगा. भूमि ,भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय से लाभ होगा.
धनु (Sagittarius)
आज सुखद समय व्यतीत होगा. जिस कार्य को आपने कभी उम्मीद नहीं की होगी पूरा होगा. व्यापार में आप अपने बुद्धि विवेक से धन प्राप्त करेंगे. नौकरी में आपकी ईमानदार कार्यशैली की चर्चा होगी. लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा. उद्योग धंधे में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा. लेखन अथवा पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता और सम्मान प्राप्त होगा.
किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. रोजगार की तलाश पूरी होगी. शेयर, लॉटरी आदि से धन लाभ होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उन्नति के साथ अपने मनपसंद कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. राजनीति में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन और सानिध्य प्राप्त होगा.
मकर (Capricorn)
आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद से बचें. अन्यथा किसी सहयोगी से मतभेद हो सकते हैं. कभी खुशी तो कभी गम जैसा तनावपूर्ण माहौल बन सकता है. महत्वपूर्ण योजना अज्ञात कर्म से स्थगित हो सकती है. महिलाओं का समय हास्य परिहास में बीतेगा. व्यापार आरंभ कीजिए. आपके भाग्य का सितारा चमकेगा. कार्यक्षेत्र में कठोर परिश्रम से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे.
लंबी यात्रा श्रेष्ठ नहीं है. पारिवारिक कलह कुघटनाचक्र को जन्म दे सकती है. मंगल उत्सव में जाने का न्योता मिलेगा. भौतिक सुख उपयोग के साधन मिलेंगे. दूर देश से शुभ संदेश आएगा. साथियों के असहयोगात्मक व्यवहार से क्षति संभव है. शिक्षा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
कुंभ (Aquarius)
आज महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें. विरोधी आपकी उन्नति से जलेंगे. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उच्च पद प्रतिशत लोगों के साथ संपर्क बनेंगे. आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. व्यापार के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अचानक लाभ हो सकता है.
कार्यक्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि बढ़ सकती है.
मीन (Pisces)
आज भूमि संबंधियों संबंधी कार्य में अकारण बाधा आ सकती है. कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग मिलने से समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापारिक स्थिति सुधरेगी. दूर देश से किसी प्रियजन का शुभ संदेश प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ व्यर्थ वाद विवाद करने से बचें.
अन्यथा आपकी प्रगति रुक सकती है. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. किसी अभिन्न मित्रा से भेंट होगी. वाहन सुख उत्तम रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में जरा सी लापरवाही हानिकारक सिद्ध होगी. गुप्त ज्ञान में रुचि बढ़ेगी. नौकर चाकर का सुख कम मिलेगा. निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा.

