Panchayat Season 4: फुलेरा में फिर मचेगा सियासी घमासान, पंचायत सीजन 4 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लॉन्च
मुंबई। देश के सबसे लोकप्रिय वेब शोज़ में से एक ‘पंचायत’ एक बार फिर लौट आया है और इस बार और भी मज़ेदार, चटपटा और दिलचस्प अंदाज़ में।


240 से ज्यादा देशों में होगा स्ट्रीम
‘पंचायत सीजन 4’ (Panchayat Season 4) का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है, और साथ ही शो की रिलीज़ डेट को भी पहले कर दिया गया है। अब ये बहुप्रतीक्षित सीजन 24 जून से प्राइम वीडियो (Prime Video) पर दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगा।
फैंस ने भी तय किया सीजन की रिलीज़ डेट
इस बार सीजन की रिलीज़ डेट सिर्फ मेकर्स ने नहीं तय की, बल्कि इसमें फैंस ने भी हिस्सा लिया। एक खास इंटरऐक्टिव वेबसाइट पर आयोजित वोटिंग में 6.5 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने ‘टीम मंजू देवी’ (Team Manju Devi) और ‘टीम क्रांति देवी’ (Team Manju Devi (Team Kranti Devi) को सपोर्ट किया। फैंस के इसी जोश और प्यार के चलते सीजन को पहले रिलीज़ करने का फ़ैसला लिया गया।
फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी
द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो को चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने मिलकर रचा है। डायरेक्शन की कमान दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने संभाली है। कहानी एक बार फिर फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां इस बार पंचायत चुनावों को लेकर गहमागहमी है। मंजू देवी और क्रांति देवी आमने-सामने हैं, और गांव एक बार फिर देसी सियासत के रंग में रंग गया है।
लौट रहे सबके चहेते
जीतेन्द्र कुमार एक बार फिर सचिव जी के रोल में दिखेंगे, जबकि नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सान्विका, फैसल मलिक, और बाकी चहेते चेहरे भी लौट रहे हैं। नए-पुराने समीकरण, ताजगी से भरे मोड़ और दिल छू लेने वाले लम्हे इस सीजन की खासियत होंगे।
मुकाबला तगड़ा होगा
इस शो की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी, देसी ह्यूमर और किरदारों की ग्रोथ रही है। इस बार का ट्रेलर ही यह इशारा करता है कि मुकाबला तगड़ा होगा – रैलियों के गाने, वादों की बारिश और चालों का सिलसिला शुरू हो चुका है। फुलेरा फिर से राजनीति के रंग में सराबोर है, और दर्शकों के लिए तैयार है एक और दिलचस्प चैप्टर।
View this post on Instagram

