गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एयर इंडिया का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। हादसे के वक्त विमान में 240 से ज्यादा लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।