April 21, 2026

Aaj Ka Love Rashifal: दैनिक लव राशिफल: जानिए किस राशि के प्यार में आएंगे उतार-चढ़ाव और किसे मिलेगा पार्टनर का साथ

aaj ka rashifal

मेष (Aries)


पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। मतभेद बढ़ सकते हैं। धैर्य रखें और उनके भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। प्यार भरे पल बीतेंगे।

मिथुन (Gemini)

पार्टनर आपके प्यार की परीक्षा ले सकता है। कोई चैलेंज सामने आ सकता है। रिश्ते को निभाने के लिए समझदारी दिखाएं।

कर्क (Cancer)

पार्टनर अपने प्यार का इज़हार करेगा। उन्हें इग्नोर न करें वरना रिश्ता बिगड़ सकता है। साथ बिताए समय को अहमियत दें।

सिंह (Leo)

पार्टनर नाराज हो सकता है, दूरी बना सकता है। संवाद से समाधान निकाले। समय न देना परेशानी की वजह बन सकता है।

कन्या (Virgo)

आज पार्टनर अपने दिल की बात कह सकता है। जिससे आपका दिल लंबे समय से सुनना चाहता था। दिन खुशनुमा रहेगा।

तुला (Libra)

पार्टनर उदास रह सकता है। आपकी कोई बात उन्हें बुरी लगी हो सकती है। संवेदनशीलता के साथ बातचीत करें और सॉरी बोलना न भूलें।

वृश्चिक (Scorpio)

पार्टनर कोई शर्त रख सकता है या कोई खास डिमांड कर सकता है। उनके साथ समय बिताना और उनकी बात सुनना जरूरी होगा।

धनु (Sagittarius)

स्वास्थ्य कारणों से पार्टनर परेशान रह सकता है। कुछ बातें छुपा सकता है। आप उनका ख्याल रखें और साथ समय बिताएं।

मकर (Capricorn)

परिवार की दखल से लव लाइफ में तनाव आ सकता है। अपने रिश्ते को बचाने के लिए मजबूती से पार्टनर के साथ खड़े रहें।

कुंभ (Aquarius)

आज पार्टनर अपने दिल की बात कह सकता है। शादी की बात भी सामने आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है।

मीन (Pisces)

लाइफ पार्टनर के साथ दिन शानदार बीतेगा। घूमने या फैमिली प्लानिंग की बात हो सकती है। आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा।

नोट: यह लव राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आधार पर तैयार किया गया है, व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार बदलाव संभव है।


You may have missed