Free Aadhaar Card Update: फ्री आधार कार्ड अपडेट की तारीख बढ़ी, जाने कब से कब तक और कैसे करें फ्री अपडेट


Aadhaar Card Update: अगर आपने भी अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update) नहीं कराया है तो ये खबर आपके लिए है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन आथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार्ड कार्ड अपडेट (Aadhaar Card Update) करने की तारिख बढ़ा दी है और अब आप 14 जून 2026 तक अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। पहले ये तारिख 14 जून 2025 तक थी।
ऐसे करें फ्री में अपडेट
अब आप myAadhaar पोर्टल पर फ्री में डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। यदि आपको एड्रेस या अन्य जानकारी भी दस्तावेजों के आधार पर बदलना है तो एक साल तक मुफ्त में आपको ये सुविधा मिलेगी उसके बाद UIDAI द्वारा पैसे लिए जाएंगे।
सेवा ऑनलाइन उपलब्ध
UIDAI ने अपने ऑफिशियल आई से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये पूरी जानकारी दी है कि आधार कार्ड अपडेट करने की तारिख बढ़ा दी गई है। यदि आपको आधार में बायोमैट्रिक अपडेट कराना है तो नजदीकी आधार केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर अपना आधार अपडेट करा लें हालांकि बायोमैट्रिक अपडेट कराने के लिए आपको शुल्क देने की जरूरत होगी। बता दें कि ये सेवा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।
अपडेट के लिए ये दस्तावेज जरूरी
UIDAI ने ये स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड अपडेट करने के लिए एड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ से जुड़े वैध दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। जिनका आधार 10 साल से पुराना उन्हे अपने दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट करना जरूरी है।
10 साल में एक बार करे अपडेट
सरकार की तरफ से ये बात कही गई है कि हर किसी को 10 साल में एक बार अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की जरूरत है। ताकि यह पहचान पत्र हमेशा अपडेट और सही रहे। वहीं बच्चों का आधार यानी ‘बाल आधार’ 5 से 15 साल की उम्र के बीच अपडेट कराया जाता है।
तत्काल ट्रेन टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य
1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा। ऐसे में जिनका आधार अपडेट नहीं है, उन्हें भविष्य में परेशानी हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को आधार अपडेट से जुड़ी कोई जानकारी या सहायता चाहिए, तो वे UIDAI के टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं या help@uidai.gov.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

