Kedarnath Me Helicopter Crash Video: चारधाम यात्रा के बीच केदारनाथ में बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 श्रद्धालुओं की मौत


Kedarnath Me Helicopter Crash Video: उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। केदारनाथ जा रहे एक हेलिकॉप्टर के रविवार सुबह क्रैश हो जाने से हड़कंप मच गया। यह हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।
पांच की मौके पर ही मौत
हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, जिससे इस हादसे ने और भी ज्यादा दर्दनाक रूप ले लिया है। हादसे की पुष्टि हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने की है।
खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर क्रैश
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मौसम काफी खराब था और दृश्यता कम थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ा और वह क्रैश हो गया। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हादसे में बचे दो लोगों को गंभीर हालत में निकाला गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
8 मई को भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर हादसा हुआ हो। इससे पहले 8 मई को उत्तरकाशी जिले में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। उस समय भी हेलिकॉप्टर चारधाम यात्रा से जुड़ी सेवा में था।
सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग
इसके अलावा, 7 जून को रुद्रप्रयाग में एक और हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस दौरान हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा एक कार पर गिर गया था, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हेलिकॉप्टर के पंखों से हाइवे किनारे बनी एक दुकान की टीन शेड भी उड़ गई थी। गनीमत रही कि दुकान में बैठे लोगों ने समय रहते भागकर जान बचा ली।
pic.twitter.com/UtPYYu8S5u Chopper crash-lands near #Kedarnath
4th helicopter mishap in 30 days on Char Dham route why? #Kedarnath— 🌹Ellems🌹 (@ellems00) June 7, 2025
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े
लगातार हो रही इन घटनाओं ने चारधाम यात्रा की हवाई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों में डर का माहौल है और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
🚨Breaking
केदारनाथ धाम में सुबह सुबह बड़ा हादसा , हेलीकॉप्टर हो गया क्रैश, 5–7 लोगो की मौत की आशंका।#helicoptercrash #kedarnath #केदारनाथ #planecrash pic.twitter.com/E2Zzo0iLll— Memer Girl (@Memergirl__) June 15, 2025

