June 2, 2026

CG sex Racket News: मॉल के 3 स्पा सेंटर्स में सेक्स रैकेट: 10 लड़कियों सहित आपत्तिजनक सामान

IMG-20250615-WA0002

 


CG sex Racket News: भिलाई स्थित सूर्या मॉल में शनिवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

10 लड़कियां सहित 13 हिरासत में 

स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में संचालित इन स्पा सेंटर्स पर एएसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से 10 लड़कियों और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है। साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

8 स्पा सेंटर्स पर छापा

पुलिस की टीम ने मॉल के भीतर चल रहे 8 स्पा सेंटर्स को एक-एक कर खंगाला। जिनमें से 3 स्पा सेंटर्स में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां स्पष्ट रूप से पाई गईं, जबकि बाकी 5 स्पा सेंटर्स में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

लड़के-लड़कियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि स्पा के रजिस्टर, दस्तावेज और अन्य सबूत यह संकेत देते हैं कि यहां लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। छापेमारी के दौरान एएसपी तंवर के साथ स्मृति नगर चौकी की पुलिस और अन्य थानों से महिला पुलिस बल भी मौजूद था। पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियों को पुलिस वाहन से स्मृति नगर चौकी ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ होती रही।

पहले लग गई थी भनक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी से पहले ही कुछ स्पा सेंटर संचालकों को कार्रवाई की भनक लग गई थी, जिसके चलते उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों के सबूत छुपाने की कोशिश की। इसके चलते पांच स्पा सेंटरों में पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला। फिर भी तीन स्पा सेंटर्स में मिले प्रमाणों के आधार पर देह व्यापार का मामला दर्ज किया गया है।

 


You may have missed