July 2, 2026

Aankho Me Chubhan Ka Ilaj: बिना रगड़े आंख से निकालें कचरा या कीड़ा: अपनाएं ये आसान तरीका

IMG-20250622-WA0000

Aankho Me Chubhan Ka Ilaj: अगर आप भी आंखों में कचरा, कीड़े, मकोड़े या फिर उनके निकलने के बाद आंखों में जलन या चुभन की शिकायत रहती है तो यह खबर आपके लिए है।

आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं। रोजमर्रा के कामों या बाइक चलाते समय आंखों में कई बार धूल, मिट्टी, कचरा या कीड़े-मकोड़े चले जाते हैं। इसके चलते आंखों में तेज जलन, खुजली और चुभन होने लगती है। कभी-कभी पलकों का टूटकर गिरा बाल भी आंख में चला जाता है, जो असहनीय बेचैनी पैदा कर सकता है।


डैमेज हो सकता है रेटीना

ऐसे में लोग तुरंत आंखें मसलने लगते हैं, लेकिन यह तरीका खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे रेटिना डैमेज होने का खतरा होता है। आइए जानते हैं कुछ सुरक्षित और असरदार घरेलू उपाय, जिनसे आंख में गया कीड़ा या कण आसानी से निकाला जा सकता है।

गुलाबजल का करें इस्तेमाल:

अगर आंख में कोई कीड़ा चला गया है, तो गुलाबजल बेहद असरदार उपाय है। इसके लिए एक साफ कटोरी में गुलाबजल लें और उसमें रूई भिगोकर आंखों में धीरे-धीरे लगाएं। चाहें तो गुलाबजल की कुछ बूंदें सीधे आंख में भी डाल सकते हैं। गुलाबजल से आंखों को ठंडक मिलती है और कीड़ा धीरे-धीरे बाहर निकल आता है।

पानी से धोना है सबसे आसान तरीका:

हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोने के बाद चुल्लू में पानी भरकर आंखों पर छींटे मारें। ऐसा करने से आंखों पर जमा धूल या कण बाहर निकल सकते हैं। अगर समस्या बनी रहे तो किसी बर्तन या बाल्टी में साफ पानी भरें, आंख खोलकर उसमें कुछ देर डुबोएं और पुतलियों को ऊपर-नीचे करें। इससे कोनों में फंसी चीजें भी बाहर आ जाती हैं।

सोने के बाद अपने आप निकल जाता है कीड़ा:

कई बार आंख में गया कीड़ा दिनभर बाहर नहीं निकलता, लेकिन रात में नींद के दौरान वह स्वतः ही बाहर आ सकता है। आंखों की नैचुरल सफाई प्रक्रिया नींद में सक्रिय हो जाती है, जिससे बाहरी कण या कीड़े निकल सकते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें:

हमेशा हाथ अच्छी तरह धोकर ही आंखों को छुएं और आंख मलने या जोर से रगड़ने से बचें। यदि परेशानी अधिक हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। कोई भी उपाय करते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। अगर सावधानी और सही तरीका अपनाया जाए तो आंखों में गया कीड़ा या कचरा आसानी से निकाला जा सकता है और आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।


You may have missed