PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: समय रहते नहीं कराया ये काम तो प्रधानमंत्री किसान योजना का नहीं लें पाएंगे लाभ! जानिए कब आएगी 20वीं किस्त


Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana ki 20 kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ ले रहे किसानों और नए लाभार्थियों के लिए सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) को अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई किसान यह पंजीकरण नहीं कराता है, तो उसे आने वाले समय में इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। यह जानकारी राजकीय कृषि बीज भंडार गुरसहायगंज के प्रभारी संतोष कुमार ने किसानों को दी।
पंजीकरण पहले से करा लें अपडेट
संतोष कुमार ने बताया कि केंद्र पर आने वाले किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की 20वीं (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20 kist) किस्त का वितरण जल्द ही सरकार द्वारा किया जाएगा, लेकिन इसके लिए पंजीकरण पहले से अपडेट होना जरूरी है। ऐसे में सभी किसानों से अनुरोध है कि वे अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि कार्यालय, या अन्य अधिकृत केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्री जल्द से जल्द करवा लें।
मिनी किट भी दी जा रही मुफ्त
संतोष कुमार ने यह भी जानकारी दी कि किसानों को मूंग, उर्द, मक्का और बाजरा जैसी फसलों की मिनी किट अनुदान पर निश्शुल्क दी जा रही है। यह किट उन्नत बीजों के रूप में वितरित की जा रही है, ताकि किसान बेहतर उत्पादन कर सकें और आय में वृद्धि हो सके। किसान इस सुविधा का लाभ उठाकर खेती में सुधार कर सकते हैं।
प्रतिदिन 20 से 30 किसान करवा रहे रजिस्ट्री
सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवपाल सिंह ने बताया कि किसान बड़ी संख्या में फार्मर रजिस्ट्री करवाने केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन औसतन 20 से 30 किसानों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने अपील की कि जो किसान अभी तक फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं, वे बिना देर किए इसे पूरा कर लें।
अंतिम तिथि की प्रतीक्षा, लेकिन देरी न करें
हालांकि सरकार की तरफ से अभी रजिस्ट्री की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह कभी भी घोषित की जा सकती है। एक बार अंतिम तिथि निकल जाने के बाद, बिना पंजीकरण वाले किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
ब्लाक तकनीकी प्रबंधक राजीव कुमार दुबे ने भी क्षेत्रीय किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब किसान फार्मर डेटाबेस में रजिस्टर्ड होंगे।
किसानों के लिए जरूरी निर्देश:
फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है
बिना रजिस्ट्री के पीएम किसान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली किस्त नहीं मिलेगी
नजदीकी बीज भंडार या कृषि केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराएं
मिनी किट मुफ्त में प्राप्त करें और उन्नत खेती को बढ़ावा दें

