June 2, 2026

Pandit Dhirendra Krishna Shastri Accident: पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के काफिला दुर्घटना का शिकार…आपस में टकराई सभी गाड़ियां, कार में सवार थे कथावाचक और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

20241104145924_dhirendr01

Pandit Dhirendra Krishna Shastri Accident: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कार सड़क हादसे की शिकार (Pandit Dhirendra Krishna Shastri Accident) हो गई है। दरअसल, उनके काफिले के सामने एक युवक आ गया, जिससे कारण काफिले की सभी गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।


बता दें कि भिलाई के जयंती स्टेडियम में पांच दिवसीय दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पांचवे दिन जब पं. धीरेंद्र शास्त्री अपने काफिले के साथ रवाना हो रहे थे, तभी अचानक एक युवक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे पं. धीरेंद्र शास्त्री की डिफेंडर गाड़ी और पीछे चल रही दो इनोवा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। अचानक ब्रेक लगने से पीछे की गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

हादसे के समय वाहन में मौजूद पं. धीरेंद्र शास्त्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत काफिले में शामिल सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मौके पर मौजूद भक्तों से अपील की कि वे इस तरह की जल्दबाजी या जोखिम भरे कदम न उठाएं, जिससे किसी की जान खतरे में पड़ सके। फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।


You may have missed