June 2, 2026

DA Hike News: राज्य कर्मचारियों को राहत, महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58%

breaking news

DA Hike News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में शामिल होकर राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए बताया कि राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया जा रहा है। इस वृद्धि से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य के विकास में अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी समस्याओं और मांगों के प्रति सरकार संवेदनशील है और चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के अनुरूप भत्ते और सुविधाएं देने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कार्य कर रही है।

राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया। अधिवेशन में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और सरकार के इस फैसले से उनमें उत्साह देखने को मिला।


You may have missed