धरसीवां में घायल ऊंट का रेस्क्यू, तीन दिनों से सड़क किनारे पड़ा था बीमार
रायपुर 5 मार्च 2026, राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र के देवरी गांव में तीन दिनों से घायल और बीमार हालत में सड़क किनारे बैठे एक ऊंट को जीवप्रेमियों की मदद से रेस्क्यू किया गया। ऊंट भूख-प्यास से कमजोर हो चुका था और खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।



जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जीव प्रेमी टीम को सूचना दी कि एक ऊंट पिछले तीन दिनों से सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसे तत्काल उपचार की जरूरत है। सूचना मिलते ही जीव प्रेमी और गौसेवकों की टीम मौके पर पहुंची और ऊंट का रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद ऊंट को पंडरी स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर देखभाल और इलाज के लिए उसे गौ धाम में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल गौ धाम में ऊंट का इलाज और देखभाल जारी है।
जीव प्रेमियों का कहना है कि हर साल राजस्थान से आने वाले ऊंट चरवाहे कई बार बीमार या घायल ऊंटों को इसी तरह छोड़कर चले जाते हैं। इस बार भी ऊंट के बीमार होने पर चरवाहे ने उसे सड़क किनारे छोड़ दिया था। जीव प्रेमियों ने इसे पशु क्रूरता बताया है और लोगों से पशुओं के प्रति संवेदनशील होने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें – Raipur Gokashi News: राजधानी में गौकशी का मामला, भारी मात्रा में गौ मांस बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा
रेस्क्यू अभियान में गौसेवक संकल्प (पंकज), जागृत, जीव प्रेमी मिथलेश और उनकी टीम के साथ अन्य स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

