April 21, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: वानखेड़े में गरजा इंडिया, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में एंट्री

IMG-20260305-WA0014

T20 World Cup 2026: मुंबई 05 मार्च 2026, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी 20 वर्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया टी 20 वर्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब 8 मार्च को न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।


टीम इंडिया ने कितने का टारगेट दिया ?

बता दें कि टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी थी और टीम इंडिया ने बल्लेबाजी कर इंग्लैंड को 253 रन का टारगेट दिया था।

कौन से खिलाड़ी ने कितने रन बनाए ?

  • संजू सैमसन – 89 रन
  • शिवम दुबे– 43 रन
  • ईशान किशन– 39
  • हार्दिक पंड्या– 27
  • तिलक वर्मा– 21 रन

इंडिया ने T20 वर्ड कप कब जीता था ?

टीम इंडिया ने अब तक दो T20 वर्ड कप जीता है।

  • 2007 T20 World Cup – महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2007 T20 वर्ड कप में पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था।

  • 2024 T20 World Cup – रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2024 T20 वर्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था।

T20 वर्ड कप 2026 फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा (T20 World Cup 2026 Final Match)

T20 वर्ड कप 2026 फाइनल मैच (T20 World Cup 2026 Final Match) 8 मार्च 2026 रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। T20 वर्ड कप 2026 फाइनल मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।


You may have missed