April 21, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: धोनी की पत्नी साक्षी हुईं कंफ्यूज! बुमराह की गेंद पर समझ बैठीं कैच, स्टेडियम में दिखा मजेदार रिएक्शन

1000380046

06 मार्च 2026, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस रोमांचक मुकाबले में जहां टीम इंडिया की जीत चर्चा में रही, वहीं स्टैंड्स में बैठे महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी का एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


मैच में आखिर क्या हुआ ?

दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में यह दिलचस्प घटना हुई। इंग्लैंड की टीम 254 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था। इसी दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सैम करन को गेंद डाली। करन ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन बुमराह ने फॉलो-थ्रू में तेजी से गेंद को रोक लिया।

साक्षी हुई कंफ्यूज

स्टैंड्स में बैठीं साक्षी धोनी को एक पल के लिए लगा कि बुमराह ने शानदार कैच पकड़ लिया है। बस फिर क्या था, उन्होंने तुरंत खुशी में जोरदार रिएक्शन दे दिया। हालांकि अगले ही पल उन्हें एहसास हुआ कि यह कैच नहीं बल्कि सिर्फ गेंद रोकी गई थी। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया।

पास में बैठे एमएस धोनी भी साक्षी के इस रिएक्शन को देखकर मुस्कुराते नजर आए। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। फैंस इस मजेदार पल को खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

कल का मैच कौन जीता ?

इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम पूरी कोशिश के बावजूद लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार एंट्री कर ली।


You may have missed