June 11, 2026

रायपुर में चाकू मारकर लूटपाट करने वाले युवकों का पुलिस ने निकाला जुलुस,आरोपियों ने कहा- अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है

IMG-20211022-WA0021

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में आज सुबह गैंग बनाकर निकले बेखौफ अपराधियों ने आधे घँटे के भीतर ही 4 युवकों को चाकुओं से गोद मोबाइल व पैसों की लूट को अंजाम दिया है।


जानकारी के अनुसार- यह मामला विजय नगर, राजीव गांधी नगर सहित सृष्टि पलाज़ो के पास का है जहां आरोपी युवकों ने नशे में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सुबह सब्ज़ी व्यापारी फलेश्वर चौहान सब्ज़ी खरीदने डूमरतराई जा रहा था जहां बीच रास्ते रोक 4 युवकों ने उससे शराब पीने पैसों की मांग की, पैसे नहीं देने पर जांघ पर चाकू से वार करते हुए पैसे लूटकर फरार हो गए।

वही दूसरा मामला तोगु बाबूराव का है जहां उसे युवको न शीतला तालाब के पास रोककर पैसों की मांग की और जांघ पर चाकू से वार करते हुए सर पर पत्थर पटक दिया जिसके बाद ज़ख्मी हालात में बाबूराव ने खम्हारडीह थाना पहुँच मामले की शिकायत दर्ज करवाई।इसी प्रकार अन्य 2 युवकों पर भी चाकू से वार कर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 3 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है,वही 1 आरोपी फरार बताया जा रहा है। लूटी हुई रकम सहित मोबाइल भी आरोपियों से जप्त किया गया है। आरोपियों ने 1 दिन पूर्व भी तेलीबांधा थाना इलाके में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


You may have missed