May 7, 2026

दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान बड़ा हादसा: आतिशबाजी के बीच झूले का रस्सी टूटने से मंच पर गिर पड़े दोनों

entri

रायपुर: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक होटल में शादी समारोह के दौरान शादी में शामिल लोगों की खुशी उस वक्त काफूर हो गई जब दुल्हा-दुल्हन को एक गोल रिंग में क्रेन से उपर उठाया जा रहा था, उसी समय क्रेन की रस्सी टूटने से दोनों मंच पर नीचे गिर पड़े। आतिशबाजी के बीच शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के गिरने के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। हादसा इवेंट कंपनी की गलती से हुआ। शादी के समय मंच पर आतिशबाजी हो रही थी। नीचे गिरने से दोनों को चोटें आई। हालांकि परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत नहीं की।


जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार को शादी समारोह था। आयोजन की जिम्मेदारी एक इवेंट कंपनी को सौंपी गई थी। समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। एंट्री के साथ ही उन्हें ऊपर उठा रहे थे, तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गिरे।

दोनों के स्टेज पर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। सभी लोग मंच की ओर दौड़ पड़े। हालांकि दूल्हा-दुल्हन दोनों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर इवेंट कंपनी की ओर से बताया गया कि हादसा हुआ है। 15 मिनट तक सभी लोग सहमे हुए थे, लेकिन फिर सभी ने मिलकर खूब एंज्वाय किया। हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट जरूर आई है, लेकिन सब ठीक है।


You may have missed